गंगा में बढ़ा जलस्तर, गनियारी टोला में बाढ़ का खतरा, गांव छोड़ने को मजबूर ग्रामीण

वैशाली
वैशाली जिला के देसरी प्रखंड के गनियारी टोला गंगा नदी से करीब एक किलोमीटर दूर बांध किनारे बसा हुआ है। गंगा नदी में लगातार जल स्तर में बढ़ोतरी होने से गांव की संपर्क पथ पर करीब 08 फीट पानी लग गया है। जिसके कारण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोग अब गनियारी टोला छोड़कर ऊपरी इलाके के तरफ मूव कर रहे हैं।
गनियारी टोला करीब पांच सौ से अधिक आबादी का गांव है। करीब 65 घर हैं। सभी परिवार किसान हैं। सभी खेती बाड़ी और पशु पालन कर परिवार भरन पोषण करते हैं। गंगा की जल स्तर में बढ़ोतरी होने से किसान की सारी फसलें डूब गई हैं। पशु के लिए खेत में उपजे चारा डूब गए हैं। पशुपालकों को अब परेशानी हो रही है। इसको लेकर किसान पशु को ऊपरी इलाके में लेकर पहुंच रहे हैं। लोग अपने अपने घरों से सारे सामान लेकर दूसरे स्थान पर जाने को विवश हो गए हैं। गांव के चारों तरफ गंगा का पानी ही पानी नजर आ रहा है। किसान के बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी बढ़ गई है।
जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर है। बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामदौली सूरदास घाट की जहां तीन दिनों के भीतर अचानक से पानी में वृद्धि हुई है और सड़क के संपर्क में गंगा नदी पहुंच चुका है। किनारे पर बसें किसानों को भी गंगा नदी ने मुश्किल बढ़ा दिया है। किसान अपने पशुओं को अलग शिप्ट कर रहे हैं। चारों तरफ गंगा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। पशुओं का चारा के साथ – साथ फसल को भी किसान नहीं बचा पाए सभी गंगा नदी के गोद में समा गया है।
You Might Also Like
बेलगाम ट्रैक्टर बना मौत का कारण: हादसे में दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
पटना पटना के बाढ़ में सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र...
होमगार्ड भर्ती में बेहोश युवती से एंबुलेंस में दरिंदगी, ड्राइवर और टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप
गया बिहार के गया जिले में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां होमगार्ड भर्ती की दौड़ में एक महिला...
पत्रकारों को नीतीश सरकार का तोहफा: पेंशन बढ़ाकर की 15 हजार रुपये प्रति माह
पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और सौगात दी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बाद...
झारखंड में जनगणना की तैयारी तेज, सरना धर्म कोड बना मुख्य मुद्दा
रांची झारखंड सरकार ने 16वीं जनगणना की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। राज्य सरकार 31 जुलाई 2025 तक...