चाईबासा
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की हत्या के मामले में 2 लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सुमित सिंह यादव (35) की 13 जुलाई की रात चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निमडीह में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पांच लोगों की पहचान की गई।
छापेमारी के बाद, अभिजीत अधिकारी (28) और सौरव राज उर्फ विक्टर (20) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि अभिजीत की खून से सनी शर्ट भी बरामद की गई है। अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
You Might Also Like
बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता, स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए ओरआरएस और जिंक कार्नर
लखनऊ, शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।...
झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: जंगल से 14 आईईडी बरामद
चाईबासा झारखंड में सुरक्षाबलों ने बीते रविवार को पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा पर स्थित वन क्षेत्र से...
झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत: CM हेमंत ने JTDCL-CCL के बीच MoU कराया साइन
रांची झारखंड अपनी खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा...
‘SIR’ मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा कराए सरकार: तेजस्वी यादव की चेतावनी
पटना आज बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर जमकर हंगामा...