नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भारत की विदेश नीति को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इसी पर अब भाजपा नेता तरुण चुघ की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एजेंसी से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी हमें विदेश नीति पर ज्ञान दे रहे हैं। वह हमें किसी भी प्रकार का ज्ञान नही दें, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि राहुल गांधी ही वह शख्स हैं, जो छुप-छुप कर चीनी अधिकारियों से मुलाकात किया करते थे।
भाजपा नेता ने कहा कि जिन लोगों ने चीन के साथ एमओयू साइन किया है, वे हमें कैसे विदेश नीति पर ज्ञान दे सकते हैं। राहुल गांधी ने हमेशा से ही भारत की विदेश नीति को नीचा दिखाने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि देश अब इस बात को जान चुका है कि गांधी परिवार का चीन प्रेम बहुत पुराना है। देश इस बात को भूला नहीं है कि जब कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए 'हिंदी-चीनी भाई-भाई' का नारा देकर देश की झोली में 1962 का युद्ध डाला था।
तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत की विदेश नीति कमजोर थी, सभी लोग भारत को छोटी नजरों से देखा करते थे। लेकिन, आज ऐसी स्थिति नहीं है। आज की तारीख में भारत की विदेश नीति काफी मजबूत हुई है। आज की तारीख में पूरी दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए वैश्विक मंच पर देश की विदेश नीति को कमजोर करने का अपनी तरफ से भरसक प्रयास किया था। लेकिन, आज जब देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
इसके अलावा, शंघाई सहयोग संगठन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले को उठाए जाने की तारीफ की और कहा कि विदेश मंत्री ने वैश्विक मंच पर आतंक के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने पूरी दुनिया में यह संदेश फैलाने की कोशिश की कि भारत आतंकवाद के विरुद्ध है। भारत ने हमेशा से ही आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करके रखा और आगे भी रखेगा।
You Might Also Like
राहुल गांधी की रणनीति फेल? मोहन सरकार पर नहीं पड़ा कोई असर, पार्टी बदलाव भी बेअसर
भोपाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में बदलाव के जिस दौर की शुरुआत...
साध्वी को बरी किए जाने के बाद बदले दिग्विजय के तेवर, ‘हिंदू आतंकवाद’ पर नरम रुख
भोपाल 17 साल पुराने मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को एनआईए की अदालत ने...
MD ड्रग्स कारोबार और भाजपा नेताओं का आरोपियों को संरक्षण देने के खिलाफ कांग्रेस विधायकदल का जोरदार प्रदर्शन
भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में बढ़ते MD ड्रग्स कारोबार,...
सीएम हाउस में पहली ग्रुप मीटिंग: खंडेलवाल का सख्त संदेश – ‘कोई नेता नहीं, संगठन ने बनाया जिलाध्यक्ष’
भोपाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के जिला अध्यक्षों से कहा है कि आप लोग यह गलतफहमी...