पटना
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान के बयानों से सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही चिराग पासवान के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर भी मांझी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
चिराग पासवान को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि, "कभी कभी विश्वसनीय लोग भी घटनाओं को ठीक से नहीं समझ पाते हैं तो अपनी बात कह देते हैं। चिराग पासवान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अच्छे नेता हैं लेकिन वह युवा हैं। युवा में कभी कभी पीछे की बातें को वह नहीं देख पाते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए कुछ बातें बोल देते हैं।"
वहीं, चिराग पासवान के 243 सीटों पर लड़ने के सवाल पर मांझी ने कहा कि इसमें मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैं बस इतना काम करना चाहता हूं कि कोई भी पार्टी बिहार में एक या दो सीटों पर काम नहीं करती है। वह समस्त सीटों पर काम करती है तो स्वभाविक है कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात करते हैं। इसलिए मैं इसे अन्यथा नहीं ले रहा हूं।"
You Might Also Like
बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने का ऐलान
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया...
प्रशांत किशोर का चुनावी ऐलान: जन सुराज सत्ता में आई तो 50 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
पटना इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से पहले, "जन सुराज" के संस्थापक प्रशांत किशोर ने वादा...
शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी, लाइफ सपोर्ट पर भर्ती
रांची झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। शिबू सोरेन ने 81 वर्ष की उम्र में...
बिहार में कांग्रेस को तगड़ा झटका: अशोक राम JDU में हुए शामिल
पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तब झटका लगा जब उसके वरिष्ठ नेता अशोक राम रविवार को मुख्यमंत्री...