धनबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 2 युवकों की मौत

धनबाद
झारखंड के धनबाद जिले में बीते शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। राजगंज पुलिस थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल ने बताया कि धनबाद की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटने के बाद एनएच-2 की सर्विस लेन पर जा गिरी। उन्होंने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि कार बहुत तेज गति से चल रही थी और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।"
अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हीरा शोरूम मालिक के बेटे शाहिल कृष्णनी (20) और उसके दोस्त अनमोल रतन (21) के रूप में हुई है। दोनों धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड के निवासी थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 4 अगस्त को पेश होगा बजट
रांची झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कल यानी 1 अगस्त से शुरुआत हो रही है। यह मॉनसून सत्र 7...
बस्तर के गांव में पास्टर-पादरी बैन! आदिवासियों ने लगाए सख्त चेतावनी बोर्ड
भानुप्रतापपुर दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तार में बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर...
सीएम हेमंत ने टाइगर जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर साझा की भावुक पोस्ट
रांची आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती...
CM हेमंत सोरेन से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत...