उप मुख्यमंत्री देवड़ा से मिले नेशनल चैम्पियनशिप विजेता आर्म रेसलर भाई-बहन रोहित और खुशी

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से शनिवार को उनके निवास पर केरला के त्रिसुर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप-2025 पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) में स्वर्ण पदक विजेता रोहित सिंह और उनकी बहन कांस्य पदक विजेता खुशी लहरिया ने भेंट की। नेशनल चैम्पियनशिप में रोहित सिंह ने 2 स्वर्ण पदक और खुशी लहरिया ने 1 कांस्य पदक जीता है।
उप मुख्यमंत्री ने रोहित सिंह और खुशी लहरिया के पदक जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने मध्यप्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में मध्यप्रदेश के साथ देश का नाम भी रोशन करें।
भाई-बहन रोहित एवं खुशी के कोच विक्रम अवार्डी श्री मनीष कुमार के कुशल नेतृत्व एवं प्रशिक्षण से दोनों भाई-बहन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उनके माता-पिता ने बताया कि प्रशिक्षण एवं लगन की बल पर दोनों बच्चों ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीता है।
You Might Also Like
लव जिहाद फंडिंग केस: कश्मीर से गिरफ्तार हुआ इंदौर का पार्षद, लड़कियों को फंसाने के लिए देता था लाखों
इंदौर लव जिहाद के लिए इंदौर में दो युवकों को पैसा देने वाले पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को पुलिस...
MP में नर्सिंग शिक्षा संकट: 350 से ज्यादा कॉलेज बिना MPNRC मान्यता के, नया सत्र असमंजस में शुरू
भोपाल मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा का नया सत्र बड़ी दुविधा के साथ शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के 350...
दफ्तरी प्रक्रिया में लंबित न रहें नागरिकों की समस्याएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दफ्तरी प्रक्रिया में लंबित न रहें नागरिकों की समस्याएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समाधान ऑनलाइन में सुलझे अनेक लंबित प्रकरण...
मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला: साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने सबूतों को बताया कमजोर
मुंबई: मुंबई एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसला सुना दिया। 17 साल बाद आए...