चाईबासा
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के वन क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने बीते शुक्रवार को 30 आईईडी बरामद किए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईईडी को संभवत किसी प्रतिबंधित नक्सली संगठन द्वारा छिपाया गया था।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र के एक हिस्से से आईईडी बरामद किया जो टोकलो पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) ने टोकलो पुलिस थाने और दलभंगा पुलिस चौकी की सीमा से लगे जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपा रखा है।
एसपी ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू करने के लिए सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, एसएसबी और जिला सशस्त्र पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया था।
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 4 अगस्त को पेश होगा बजट
रांची झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कल यानी 1 अगस्त से शुरुआत हो रही है। यह मॉनसून सत्र 7...
बस्तर के गांव में पास्टर-पादरी बैन! आदिवासियों ने लगाए सख्त चेतावनी बोर्ड
भानुप्रतापपुर दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तार में बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर...
सीएम हेमंत ने टाइगर जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर साझा की भावुक पोस्ट
रांची आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती...
CM हेमंत सोरेन से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत...