रांची
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते गुरुवार को रांची में रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस रातू रोड एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 560 करोड़ रुपए खर्च हुआ है।
रांची के नागा बाबा खटाल से गडकरी ने झारखंड को 6300 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। इससे पहले गडकरी ने 1900 करोड़ की लागत से पलमा से गुमला तक बने फोर लेन सड़क, 560 करोड़ रुपए की लागत से रांची शहर में रातू रोड पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर, 70 करोड़ की लागत से बने बाराहाट से तुलसीपुर खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 825 करोड़ की लागत से बने बरही-कोडरमा खंड फोर लेन, 100 करोड़ की लागत वाली गोड्डा से सुंदरपहाड़ी खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 20 करोड़ की लागत से गिरिडीह शहर में सड़क के चौड़ीकरण और 1130 करोड़ की लागत से शंखा से खजुरी तक बने फोर लेन सड़क का लोकार्पण किया।
केंद्रीय मंत्री ने 285 करोड़ रुपए की लागत वाली दामोदर नदी पर हाई लेवल पुल और भौरा रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर आरओबी के निर्माण, 95 करोड़ की लागत वाले मुर्गाताल से मानपुर खंड तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर के चौड़ीकरण, 35 करोड़ की लागत से सिमडेगा जिले में 8 हाई लेवल पुलों के निर्माण और 1330 करोड़ रुपए की लागत से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक 4 लेन सड़क का शिलान्यास भी किया।
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 4 अगस्त को पेश होगा बजट
रांची झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कल यानी 1 अगस्त से शुरुआत हो रही है। यह मॉनसून सत्र 7...
बस्तर के गांव में पास्टर-पादरी बैन! आदिवासियों ने लगाए सख्त चेतावनी बोर्ड
भानुप्रतापपुर दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तार में बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर...
सीएम हेमंत ने टाइगर जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर साझा की भावुक पोस्ट
रांची आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती...
CM हेमंत सोरेन से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत...