गिरिडीह
झारखंड में गिरिडीह जिले के हरलाडीह पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र से पुलिस ने पेड़ से लटका प्रेमी युगल का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कुलखी गांव से गुरुवार की देर रात एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है।
मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पंचरुखी निवासी इमामुल हंसदा और कुलखी गांव निवासी रानी कुमारी के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। हरलाडीह ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है।
पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या का मामला है।
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 4 अगस्त को पेश होगा बजट
रांची झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कल यानी 1 अगस्त से शुरुआत हो रही है। यह मॉनसून सत्र 7...
बस्तर के गांव में पास्टर-पादरी बैन! आदिवासियों ने लगाए सख्त चेतावनी बोर्ड
भानुप्रतापपुर दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तार में बाद प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चढ़े सियासी पारे के बीच कांकेर...
सीएम हेमंत ने टाइगर जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि, ‘X’ पर साझा की भावुक पोस्ट
रांची आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और राज्य सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो की जयंती...
CM हेमंत सोरेन से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत...