कोरबा
कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक नशे में था, उसने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसा गुरुवार रात को हुआ। नशे में धुत कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ आगे एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, उसने नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिर भी उसकी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने विपरीत दिशा से आ रही एक और बाइक को टक्कर मारी, जिसे वह करीब 100-150 मीटर तक घसीटता रहा।
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक राहुल यादव की जमकर पिटाई की। जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। दुर्घटना में घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हादसे में पथरीपारा निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद इसराइल और आईटीआई निवासी 21 वर्षीय छोटे लाल साहनी की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल है, जिनका इलाज जारी है।
You Might Also Like
राज्य की सड़कों और विकास योजनाओं पर चर्चा करने आज शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके...
केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले MP बृजमोहन अग्रवाल, कुम्हारी टोल बंद कराने की उठाई मांग
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर-दुर्ग...
अयोध्या से तीजा मनाने इस वर्ष भी अपनी मायके चंदखुरी आयेगी माता कौशल्या
चंदखुरी गत दो वर्षों से माता कौशिल्या के मायके में उनकी मूर्ति स्थापित कर तीजा मनाने के लिए आरंभ की...
गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 1 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
सुकमा तोंगपाल पुलिस ने बीते गुरुवार को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से...