झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए अच्छी खबर, महिलाओं के खाते में आएंगे 5000 रुपए

रांची
झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कुल 9,609 करोड़ की मंईयां सम्मान योजना की राशि का आबंटन कर दिया। संभावना है कि योजना के लाभुकों को इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह के आरंभ में खाते में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। लाभुकों को एक साथ दो महीने की अप्रैल और मई की राशि मिलेगी यानी कि 5000 रुपए खाते में ट्रांसफर होगें। सभी जिलों में योजना की राशि आबंटित कर दी गई।
बता दें कि, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में पेंशन लाभुकों और मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सघन जांच हो रही है। सभी जिले से प्रखंडवार डबल पेंशन लेने वाली महिलाओं की रिपोर्ट भी मांगी गयी है। गौरतलब हो कि मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता की शर्तों के मुताबिक, पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके बावजूद भी पेंशन का लाभ ले रही हैं। वहीं अब ऐसी महिलाओं को योजना के पैसे वापस लौटाने होंगे।
You Might Also Like
रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन वन इलेक्शन पर ली जनता की राय, चाय पर की चर्चा
रांची रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने मोराबादी में स्थित संकल्प शुक्ला पार्क और ऑक्सीजन पार्क...
नहाने गए 2 चचेरे भाई दामोदर नदी में डूबे, दोनों की मौत
धनबाद झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई है। घटना...
शिवराज सिंह का बिहार में चुनावी शंखनाद बोले फिर लौटेगी एनडीए सरकार, 2026 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
चंपारण केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी...
मधुबनी में आधी के कारण रेल सेवा हुई बाधित, पटनावासियों को गर्मी से राहत नहीं
पटना बिहार में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। पटना में पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की...