मध्य प्रदेश PHQ ने सभी जिलों की फोर्स को किया अलर्ट, छुट्टियां रद्द करने पर विचार, पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के आदेश

भोपाल
पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए पुलिस बल को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। सामान्य स्थिति में पुलिसकर्मियों को छुट्टियां नहीं देने को कहा गया है और पहले से अवकाश में चल रहे पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद करने पर विचार किया जा रहा है।
सबसे पहले पहलगाम की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया था। इसके बाद तनाव बढ़ने पर फिर अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें चल रही हैं।
आंतरिक कानून-व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बुधवार को माकड्रिल के बाद रहीं कमियों को भी दूर किया जा रहा है। इसके लिए अनाउंसमेंट सिस्टम, इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलने से रोकने जैसे कदम शामिल हैं।
उज्जैन में पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च
उज्जैन शहर में 150 पुलिसकर्मियों ने फ्लैगमार्च निकाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग और महाकाल लोक के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से यहां पहुंचते हैं। ऐसे में शहर में पुलिस हाईअलर्ट पर है।
ग्वालियर के हर वार्ड में सायरन लगाने के निर्देश
इधर मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर के हर वार्ड में सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ग्वालियर में वायुसेना का एयरबेस है। ऐसे में यहां पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
You Might Also Like
इंदौर की रफ्तार, अब मेट्रो के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के विकास की रफ्तार को अब मेट्रो ट्रेन का...
राहत : LPG सिलेंडर के दाम में कमी, हवाई सफर होगा सस्ता… आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव!
नई दिल्ली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने यह कटौती कॉमर्शियल एलपीजी गैस...
देश में बदलेगा 117 साल पुराना कानून घर बैठे होगी रजिस्ट्री, केंद्र सरकार ने नया विधेयक किया तैयार
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि...
रतलाम रेल मंडल ने कर्मचारी के रिटायरमेंट के दिन ही 8 लाख 87 हजार की रिकवरी निकाल दी
रतलाम किसी शासकीय कर्मचारी को रिटायर होने पर उनके जीवन भर की कमाई जिसमें ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड की राशि...