मध्यप्रदेश के 11 किले बनेंगे हेरिटेज होटल, पहले चरण में 11 किले विकसित होंगे, देखें लिस्ट

भोपाल
मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग(MP Tourism) द्वारा शुरू किया गया हेरिटेज होटल का कॉन्सेप्ट अब भोपाल के सदर मंजिल से शुरू होकर प्रदेश के अन्य जिलों में मूर्तरूप ले रहा है। प्रदेश के 25 किलों की पहचान की गई है, जिन्हें हेरिटेज होटल बनाया जाएगा। पहले चरण में 11 किले विकसित होंगे। इस कार्य को पीपीपी मोड में किया जाएगा।
इसके लिए जल्द ही बोली प्रक्रिया शुरू होगी। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन साइट्स को 90 सालों के लिए हेरिटेज होटल में बदलने पट्टे पर दिया जाएगा है। राजस्थान में कई किलों को हेरिटेज होटल में बदलने में पर्यटन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। इससे वहां के पर्यटन उद्योग में बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश सरकार इसी तर्ज पर काम कर रही है।
पर्यटन विभाग की पहल से विरासतों को संजोया जाएगा। इससे लोगों को रियासतकाल के दौर का अनुभव होगा।-बिदिशा मुखर्जी, अपर प्रबंध संचालक, टूरिज्म बोर्ड
नहीं बदलेगा मूल रूप
हेरिटेज साइट्स(Heritage Hotel) के नवीनीकरण में कुछ विशेष प्रकार की कठिनाइयां होती हैं। मसलन यदि कोई पेंटिंग धुंधली हो गई है, तो उसे ही मूल रूप में लाने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना का मकसद विरासत का उपयोग करना है।
ये विरासत बनेंगी होटल
रॉयल होटल, जबलपुर
माधवगढ़ किला, सतना,
महेंद्र भवन, पन्ना,
क्योटी फोर्ट, रीवा
राजगढ़ पैलेस, छतरपुर
लुनेरा सराय, धार
गोविंदगढ़ फोर्ट, रीवा
ताजमहल पैलेस, भोपाल
श्योपुर फोर्ट, श्योपुर
इनकी रजिस्ट्री नहीं हुई
राजा रानी महल, अशोकनगर
सिंहपुर महल, अशोकनगर
You Might Also Like
योजना के तहत बैंक लोगों को सस्ती ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का लोन देते हैं, सस्ती ब्याज दर, गारंटी जरूरी नहीं
नई दिल्ली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिसकी मदद से लोग अपना कारोबार...
भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान कभी भी हो सकता है, मोदी सरकार के तीन मंत्री भी भाजपा अध्यक्ष बनने की रेस में
नई दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान कभी भी हो सकता है। चर्चा है कि अप्रैल के आखिर तक...
सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना ने कहा- मेरे जीवनकाल में ही लागू हो महिला आरक्षण
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए...
मंदसौर जिले में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की खबर, स्थानीय सांसद और विधायक भी मौके पर
मंदसौर जिले के ग्राम फतेहगढ़ में शादी समारोह में भोजन के बाद लगभग 125 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मंदसौर...