हिंदू धर्म में शंख को बहुत ही शुभ व पवित्र माना गया है। मान्यता है कि घर में शंख को रखने व पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु में शंख की ध्वनि को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर के मंदिर में शंख रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानें घर में शंख रखने से क्या फल मिलता है।
वास्तु के अनुसार, जिन घरों में वास्तु दोष होता है, उसे दूर करने में शंख सहायक होता है। मान्यता है कि घर में नियमित रूप से शंख बजाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
घर के पूजा घर में शंख रखने के क्या लाभ होते हैं
वास्तु के अनुसार, शंख को घर के पूजा स्थल में रखने से सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य व आर्थिक लाभ होता है। कहा जाता है कि जिन घरों में शंख होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।
मां लक्ष्मी का होता है वास
मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है वहां धन व समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है। घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
शंख का जल छिड़कने के लाभ
घर के हर एक हिस्से में शंख का जल छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। वास्तु के अनुसार घर में शंख रखने से पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलती है। घर में शंख होने से मां सरस्वती की कृपा से ज्ञान की प्राप्ति होती है।
घर में शंख रखने के फायदे
वास्तु के अनुसार पूजा घर में शंख रखने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। वास्तु के अनुसार, नियंत्रित सांस के साथ बजाने पर शंख से ओम की ध्वनि निकलती है, जिससे मन को सुकून मिलता है।
You Might Also Like
शनिवार19 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता
मेष राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है।...
आज शुक्रवार18 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परंतु सेहत का...
जाने अक्षय तृतीया पर कब खरीदें सोना, धन लाभ के लिए करें इन मंत्रों का उचार
हर साल अक्षय तृतीया पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है. पंचाग के अनुसार, अक्षय तृतीय वैशाख माह...
17 अप्रैल 2025 गुरुवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मेष-सज नए विचारों को अपनाने की आपकी क्षमता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कॉन्फिडेंस के साथ महत्वपूर्ण डिसीजन लेना फायदेमंद होगा...