यूरिक एसिड , एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जिसके बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके क्रिस्टल किडनी में जमा होकर किडनी स्टोन की वजह भी बन सकते हैं। इसलिए अगर आप भी यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ ड्रिंक्स की मदद से आप यूरिक एसिड कम कर सकते हैं।
सुबह उठते ही कुछ नेचुरल ड्रिंक्स पीने से इस समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ये ड्रिंक्स शरीर से यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करती हैं। आइए जानें यूरिक एसिड कम करने के लिए सुबह क्या पिएं।
नींबू पानी
नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करके एसिडिटी को कम करता है।
कैसे बनाएं?
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें।
इसमें थोड़ा-सा शहद मिला सकते हैं।
सुबह खाली पेट इसे पिएं।
फायदे-
किडनी को डिटॉक्स करता है।
यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को तोड़ने में मदद करता है।
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका शरीर को अल्कलाइन बनाता है और यूरिक एसिड को नेचुरली बाहर निकालता है। इसमें मौजूद मैलिक एसिड यूरिक एसिड को तोड़ने में मदद करता है।
कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच कच्चा, अनफिल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
इसमें शहद मिलाकर सुबह पिएं।
फायदे-
शरीर की सूजन कम करता है।
ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है।
पाचन को बेहतर बनाता है।
चेरी का जूस
चेरी में एंथोसायनिन नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करते हैं। चेरी का जूस गठिया के दर्द से राहत दिलाने में मददगार है।
कैसे बनाएं?
ताजी या फ्रोजन चेरी को ब्लेंड करके जूस निकालें।
बिना चीनी मिलाए सुबह खाली पेट पिएं।
फायदे-
यूरिक एसिड लेवल कम करता है।
जोड़ों के दर्द और सूजन से आराम दिलाता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
इन बातों का भी ध्यान रखें
ज्यादा पानी पिएं- दिन में 3-4 लीटर पानी पीने से यूरिक एसिड पतला होकर बाहर निकलता है।
प्रोटीन कम लें- रेड मीट, दालें, राजमा जैसी चीजें कम खाएं।
एक्सरसाइज करें- नियमित वॉक या योग करें।
You Might Also Like
आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा-बेंगलुरू का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं था
बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि बेंगलुरू का विकेट चिन्नास्वामी के आम विकेट...
दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हुआ आगाज, अभिषेक-नायर की जोड़ी क्रीज पर
नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा...
रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये IPL रिकॉर्ड, सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर...
गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स का 35वां मैच आज, GT की नजरें टेबल टॉपर बनने पर
नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच आज यानी शनिवार, 19 अप्रैल को अहमदाबाद के...