कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर जिले में बड़े फेरबदल की तैयारी, अब इन्हें मिलेगा मौका!

उज्जैन
कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर जिले में बड़े फेरबदल की तैयारी है। इसमें ब्लॉकों में नए पदाधिकारी नियुक्त करने सहित ग्रामीण जिलाध्यक्ष बदला जा सकता है। संभावना है कि इस बार पार्टी युवा, निर्विवादित और किसी ग्रुप विशेष का न हो, संगठन समर्पित ऐसे नेता को जिले की कमान सौंप सकती है।
शहर सहित जिले में कांग्रेस लगातार चुनाव हो रहे हैं। इसमें नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी शामिल है। कोर्ट के आदेश के बाद हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में तो कांग्रेस अपना समर्थित प्रत्याशी खड़ा नहीं कर पाई थी। ऐसे में संगठन में फेरबदल की लगातार अटकलें जारी हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि गुजरात में पार्टी के बैठक का असर पार्टी में विभिन्न पदों पर सर्जरी के रूप में देखने को मिलेगा। इसमें उज्जैन जिले में भी विभिन्न पदों पर बदलाव की तैयारी है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, शहर अध्यक्ष पद पर परिवर्तन नहीं होगा लेकिन जिलाध्यक्ष का चेहरा बदलना लगभग तय है। इसके पीछे अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष कमल पटेल का कार्यकाल पहले ही पूर्ण होना मुख्य कारण है।
कांग्रेस के जिला प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि जिले के संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव होंगे। ऐसे कार्यकर्ता जो लंबे समय से पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, उन्हें नई व महत्वपूर्ण जिमेदारियां दी जाएगी। युवा, उर्जावान लोगों को अवसर दिया जाएगा। शर्मा के अनुसार, नई नियुक्तियों को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
अब नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र होगी
शहर व जिले में नए ब्लॉक स्तर पर भी बदलाव होंगे। लगभग सभी ब्लॉकों में नए अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है। अप्रेल अंत या मई की शुरुआत में यह परिवर्तन देखे जा सकते हैं।
You Might Also Like
घाटी में कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, दफ्तर से बाहर निकल आए लोग
श्रीनगर कश्मीर में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके बाद लोग डर गए और अपने दफ्तर-घर...
राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी, द्रविड़ और सैमसन के बीच सब कुछ ठीक नहीं
नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (RR) के कोच राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली...
गुजरात: कांग्रेस का AAP संग गठबंधन से इनकार, अकेले लड़ेगी उपचुनाव
विसावदर गुजरात की राजनीति में उपचुनावों के मद्देनजर हलचल तेज है. एक ओर देशभर में INDIA गठबंधन की बात हो...
सागर : दो पक्षों में विवाद के बाद बवाल, दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने किया बल प्रयोग
सागर सागर जिले के सानौधा गांव में शनिवार को दो पक्षों में विवाद के बाद उग्र हुई भीड़ ने एक...