अंबाला सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकरण की समय सीमा को बढ़ाया

पंचकूला
अंबाला सेना भर्ती कार्यालय ने भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकरण की समय सीमा को बढ़ा दिया है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में प्रदेश में अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों की सेना की सेवाअवधि के बाद भी नौकरी सुनिश्चित किए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा हरियाणा में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवागमन व अन्य प्रकार की विशेष सुविधाएं भी दी जाती रही हैं।
बता दें कि पहले पंजीकरण के लिए पोर्टल 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खोला गया था, वहीं अब पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दी गई है। हरियाणा के छह जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवार और हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
You Might Also Like
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि
रायपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शानदार प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली...
शालाओं में 22 अप्रैल को होगा पृथ्वी दिवस का आयोजन
भोपाल प्रदेश की सभी शालाओं में 22 अप्रैल 2025 मंगलवार के दिन पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन...
प्रसाद योजना से संवरेगी माँ पीताम्बरा की नगरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माँ पीताम्बरा की नगरी को प्रदेश का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल...
भोपाल मंडल से जाने वाली 26 ट्रेन रहेंगी निरस्त, रेलवे ने दी जानकारी, रेल यात्रियों को होगी परेशानी
भोपाल उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर मंडल के अंतर्गत तीसरी लाइन के इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित...