रांची
रांची समेत झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिन तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को संताल परगना के जिलों को छोड़ राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और बोकारो के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है।
शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़ संताल समेत अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होगी। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के बादल छाए रहे। इससे रांची समेत कई जिलों के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की कमी आई है। रांची में अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां अधिकतम पारा एक डिग्री नीचे गिरा। वहीं, बोकारो का तापमान 39.5 से गिरकर 36.2 डिग्री पर आ गया। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 38.8 डिग्री गोड्डा और पाकुड़ का रहा।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिन यहां हल्के बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों से लेकर छत्तीसगढ़ तक बिहार होते हुए एक निम्न दबावों वाला एक क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे नम हवा के आने से यह बदलाव हो रहा है।
You Might Also Like
तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार को निशाने पर लिया
पटना बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर...
झारखंड में जयराम महतो ने बोकारो विधायक के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा, लगाए ये आरोप
बोकारो झारखंड में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ डुमरी के विधायक जयराम...
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, झारखंड में मौसम का दिखेगा विकराल रूप, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
रांची मौसम विभाग की तरफ से झारखंड में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र...
जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा- हमारी पार्टी को शंकराचार्य, मठाधीश या मौलाना के समर्थन की जरूरत नहीं
पटना वक्फ से जुड़े नए कानूनी प्रविधानों को लेकर उठे विवाद के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता एवं ग्रामीण कार्य...