मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं देने पर ससुरालवालों ने महिला का गला घोंट कर मारडाला

गढ़वा
झारखंड के गढ़वा से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, दरअसल यहां एक महिला के लिए मंईयां सम्मान योजना मौत का कारण बन गई। बताया जा रहा है कि महिला ने मंईयां सम्मान योजना का पैसा ससुराल वालों को देने से मना कर दिया तो उन्होंने महिला को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय शकीना बीबी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक महिला के मायके वालों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शकीना बीबी के खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद जब शकीना बीबी सोमवार को पैसे निकलावकर घर पहुंची तो ससुराल वालों ने पैसे मांगने शुरू कर दिए लेकिन उसने देने से मना कर दिया। केवल अपने पति को 500 रूपए दिए। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल वालों ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने शकीना बीबी के पति को तो दबोच लिया, पर ससुराल के अन्य लोग जो इस हत्या के आरोपी है वे फरार हो गए।
पति खुर्शीद अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वही जब शकीना बीबी के मायके वालों को इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पति खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस हत्या के अन्य आरोपियों की छानबीन में जुटी हुई।
You Might Also Like
सीएम नितीश ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर...
गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! 1387 वाहनों पर एक साथ चला चालान का चाबुक
साहिबाबाद ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।...
एनडीए को कहा अलविदा, अब पारस किसके साथ करेंगे ‘सियासी सौदा’? दिया बड़ा बयान
पटना राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए ने...
पत्थर से लदी मालगाड़ी ने दूसरी ट्रेन को मारी जोरदार टक्कर
साहिबगंज देश में एक बार फिर रेलवे प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों में भारी चूक का मामला सामने आया...