मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो गई हैं, सिर्फ 41 लड़कियां वापस आई हैं

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के केरल इकाई के नेता पीसी जॉर्ज ने ईसाई माता-पिता को अपनी बेटियों की शादी 24 साल से पहले करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने 'लव जिहाद' को लेकर भी समुदाय को चेतावनी दी है। इससे पहले भी जॉर्ज भड़काऊ भाषण देने के मामले में घिर गए थे। उन्होंने गिरफ्तार तक कर लिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूंजार से पूर्व विधायक जॉर्ज ने ईसाई समुदाय के लोगों से अपनी बेटियों की शादी 24 साल की उम्र होने से पहले करने के लिए कहा है। को पाला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'सिर्फ 41 लड़कियां वापस आई हैं।' उन्होंने कहा, 'कोट्टायम की मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद में फंस गई हैं। सिर्फ 41 ही उनमें से वापस आई हैं। ऐसा क्यों हो रहा है कि ईसाई लड़कियों के माता-पिता अपनी बेटियों की शादी के लिए 25 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं। मैं पैरेंट्स से कहना चाहता हूं कि लड़कियों का 24 साल का होने से पहले ही उनकी शादी कर दो। वह शादी के बाद भी पढ़ाई कर सकती हैं।'
उन्होंने कहा, 'क्यों ईसाई अपनी बच्चियों की शादी 25 और 30 में नहीं कर रहे हैं। क्यों उन्हें घर में रखा है। 25 साल की एक लड़की कल गायब हो गई। वह रात 9.30 पर गायब हो गई। 25 साल तक शादी नहीं करने पर उसके पिता को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। उसने उसकी शादी क्यों नहीं की। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर बात की जानी चाहिए।' जॉर्ज के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस मंडलम ने शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, साल 2023 में आई बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी महिलाओं के एक समूह की कहानी है, जो धर्म परिवर्तन कर लेती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि ये महिलाएं आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए भेज दी जाती हैं। फिल्म को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी खासा विवाद हुआ था। फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी।
You Might Also Like
राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा, सरकार ने बताई रेलवे की उपलब्धि
नई दिल्ली राज्यसभा में बुधवार को रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा कि...
तमिलनाडु के एक सांसद ने कहा है कि देश के उत्तरी राज्य दक्षिणी राज्यों से 40 साल पीछे हैं
नई दिल्ली तमिलनाडु और संसद में जारी त्रि-भाषा विवाद के बीच तमिलनाडु के एक सांसद ने कहा है कि देश...
पीएम श्री योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 180 स्कूलों का किया गया चयन
धर्मशाला पीएम श्री योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 180 स्कूलों का चयन किया गया है। केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री...
कोयला खादानों मे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार काम किये जा रहे है जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं: मंत्री किशन रेड्डी
नई दिल्ली कोयला खदानों में दुर्घटनाएं कम करने के लिए मंत्री किशन रेड्डी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि...