उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जबलपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया

भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को सिहोरा के पास नेशनल हाईवे पर कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की ग्राम मोहला बरगी के पास टेंपो ट्रेवलर एवं ट्रक के टकराने से हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना में टेंपो ट्रेवलर में सवार आंध्र प्रदेश के 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। घायल 2 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और एसडीएम रूपेश सिंघई तुरंत ही मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये। कलेक्टर जबलपुर ने बताया कि मृत व्यक्तियों को सिहोरा अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है एवं घायलों का सिहोरा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
You Might Also Like
करीला धाम रंग पंचमी मेले में महाकुंभ जैसी तैयारी, 100 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
अशोकनगर मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के करीलाधाम पर रंग पंचमी पर मेला आयोजित होता है। इस मेले को लेकर...
एमपी बजट में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, सातवें आयोग के अनुसार कर्मचारियों को मिलेगा भत्ता
भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने अपने नए बजट में कर्मचारियों के भत्तों...
मध्यप्रदेश के लोगों को चार साल में 24.89 लाख पीएम आवास मिलेंगे
भोपाल विधानसभा का बजट सत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण में कहा की सरकार एक लाख किमी सड़क निर्माण...
एमपी में मिट जाएगा सिंगरौली शहर का नामोनिशान, 20000 से अधिक मकान होंगे जमींदोज!
सिंगरौली मध्य प्रदेश का एक शहर इतिहास बन जाएगा। हरसूद की तरह अब सिंगरौली जिले के मोरवा में सबसे बड़ा...