रांची
रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 रहा है, इसलिए धोनी ने 7 नंबर की जर्सी पहनी। धोनी के संन्यास के बाद बीसीसीआई ने दिसंबर 2023 में नंबर 7 जर्सी को भी रिटायर कर दिया। कोई भी भारतीय क्रिकेटर अब 7 नंबर की जर्सी नहीं पहन सकता।
अब धोनी ने अपने हरमू स्थित घर को भी 7 नंबर दे दिया है। पूरे आवासीय परिसर में उनके द्वारा खेले गए शाट और विकेटकीपिंग की आकृति लगाई गई है। धोनी का घर अब उनके फैंस के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। गौरतलब है कि धोनी को घर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से 2009 में जमीन दी थी। इस प्लॉट के ठीक पीछे एक और प्लॉट खरीदकर धोनी ने रांची में बड़े अरमानों से अपना पहला सपनों का घर बनाया था। जिसका नाम शौर्य दिया है।
हालांकि, धोनी अब राजधानी रांची के सिमलिया में आलीशान फार्म हाउस में रहते हैं।
धोनी का जन्म सात जुलाई को हुआ था। जुलाई साल का सातवां महीना भी है। धोनी ने अपने इंटरनेशनल और आईपीएल करियर के दौरान नंबर-7 की जर्सी पहनी है।
रांची में धोनी का एक आलीशान फार्म हाउस 'कैलाशपति' भी है। धोनी का रांची वाला फार्म हाउस सात एकड़ में फैला है। धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। बता दें कि धोनी मौजूदा समय में परिवार के साथ यहीं रहते हैं। धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है। यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है। इससे पहले धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है। धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं। टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं।
You Might Also Like
चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल, फिर क्यों स्टॉइनिस ने ODI से लिया संन्यास
नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अचानक वनडे क्रिकेट...
लीजेंड 90 लीग: धवन की कप्तानी में दिल्ली रॉयल्स के लिए खेलेंगे रॉस टेलर, बोले- ‘ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर रोमांचित हूं’
रायपुर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से लीजेंड 90 लीग की शुरुआत हो रही...
राष्ट्रीय खेल: कर्नाटक 54 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बरकरार
देहरादून उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के नौवें दिन के पदक तालिका में कर्नाटक ने 54 पदकों के...
राष्ट्रीय खेल : ट्रैक साइक्लिंग में हरियाणा, कर्नाटक और अंडमान के साइक्लिस्टों का जलवा
रुद्रपुर 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत शिवालिक वेलोड्रोम, रुद्रपुर में ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को...