लखनऊ में 11 साल की लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने दुष्कर्म किया, खेलने के बहाने घर से ले गए और स्कूल में किया गंदा काम
लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में 11 वर्षीय लड़की के साथ तीन नाबालिगों ने दुष्कर्म किया। अपने साथ हुई ज्यादती से जब लड़की रोने लगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया। यह घटना बीबीडी थाना क्षेत्र के चिनहट इलाके में हुई। लड़की की मां ने 9, 10 और 11 साल के तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी लड़की को खेलने के बहाने अपने साथ घर से बाहर ले जाते थे। पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि पीड़ित लड़की कुछ दिनों से डरी हुई लग रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से चुपचाप चल रही थी और उसने हमसे बात नहीं की। बीते 27 जनवरी को वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान तीनों आरोपी उसके पास आए तो उनको देखकर वह डर गई। हम उसके इस व्यवहार से आशंकित थे।
किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
मां ने जब बेटी से उसके असमान्य बर्ताव के बारे में पूछा, तब जाकर उसने बताया कि तीनों आरोपियों उसके साथ गलत और गंदी चीजें कीं। आरोपियों ने उसे खेलने के बहाने पास के स्कूल में ले गए और गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मां ने तत्काल पुलिस से शिकायत की और तीनों लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
You Might Also Like
मध्य भारत का पहला सरकारी संस्थान बना रायपुर मेडिकल कॉलेज में M.Ch. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी कोर्स को मिलीं 3 सीटें
रायपुर राजधानी रायपुर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य द्वारा संचालित पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (पं. जेएनएम) मेडिकल कॉलेज...
पुलिस मुख्यालय में मेडिकल बिल के नाम पर फर्जीवाड़ा, तीन पुलिसकर्मियों ने निकाले 76 लाख रुपए
भोपाल पुलिस मुख्यालय में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर 76 लाख रुपए के फर्जी मेडिकल बिल भुगतान का आरोप लगा है।...
स्कूटी खरीदने के लिए सभी जिलों को राशि भेजी गई है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रावीण्य सूची के बच्चों को स्कूटी का वितरण...
भारत परमाणु ऊर्जा क्षमता को 2031-32 तक 22,480 मेगावाट तक विस्तारित करेगा : डॉ. जितेंद्र सिंह
नईदिल्ली भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता वर्तमान में 8,180 मेगावाट है, जिसे 2031-32 तक 22,480 मेगावाट तक विस्तारित करने की...