मुंबई
टीवी की 'क्वीन' कही जाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी फेमस फ्रेंचाइजी 'नागिन' के 7वें सीजन का ऐलान कर दिया है। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा होने लगी है कि इस बार कौन सी एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएगी! कई लोग प्रियंका चाहर चौधरी का नाम ले रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि इनकी मुराद पूरी हो गई है। जी हां, प्रियंका ने एक हिंट दिया है, जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहा रहे हैं कि वो 'नागिन 7' के लिए कंफर्म हो गई हैं! हालांकि, अभी तक ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है।
एकता कपूर ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी टीम के साथ बैठकर 'नागिन 7' के बारे में चर्चा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस बार का सीजन 'सर्व सर्व श्रेष्ठ' होगा।
क्या प्रियंका चाहर चौधरी ने दिया हिंट!
अब प्रियंका चाहर चौधरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये एक मिरर सेल्फी है। उनके मोबाइल कवर पर 'नागिन' का डिजाइन बना हुआ है। ये देखकर फैंस की एक्साइटमेंट चार गुना बढ़ गई है। फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ही इस शो में नजर आएंगी। लेकिन अभी तक एकता या प्रियंका ने इस पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है।
इन एक्ट्रेसेस का भी लिया जा रहा है नाम
प्रियंका के अलावा कुछ और एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आ रहे हैं। कुछ फैंस 'नागिन 7' में चाहत पांडे को देखना चाह रहे हैं तो कई शिवांगी जोशी का भी नाम ले रहे हैं। हालांकि, हीरोइन कौन होगी, इसके लिए इंतजार करना होगा।
'दस जून' में नजर आई थीं प्रियंका
प्रियंका की बात करें तो वो 'उडारियां' शो में तेजो के रूप में अपनी दमदार एक्टिंग से फेमस हुई थीं। इसके बाद वो रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आईं, जहां वो टॉप-3 तक पहुंची थीं। उन्हें पिछली बार ओटीटी पर 'दस जून' सीरीज में देखा गया था। इसमें तुषार कपूर भी थे। ये जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुआ था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम अंकित गुप्ता से जुड़ता है।
You Might Also Like
रान्या राव को विमानतल पर मदद करने का DGP पिता ने दिया था निर्देश, कॉन्स्टेबल का खुलासा
बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव (Ranya Rao) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एयरपोर्ट पर...
बेटी को चकाचौंध से दूर रख रही है दीपिका पादुकोण
मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले साल मां बनी थीं और तब से वह फिल्मों से ब्रेक लेकर मदरहुड एंजॉय...
मालदीव में छुट्टियां मना रही रकुल प्रीत
मुंबई, बालीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने पति, निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। यहां...
रणबीर कपूर ने बताया, क्यों बचते थे वो रंगों के त्योहार से
मुंबई, होली और रंगपंचमी का उत्साह इस समय अपने चरम पर है। देशभर में आम लोगों से लेकर राजनेता और...