बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से होगा प्रारंभ, 3 मार्च को पेश होगा बिहार का बजट

पटना
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में विधानमंडल के बजट सत्र की तारीख पर मुहर लगी। बैठक 28 मार्च तक चलेगी। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। 3 मार्च को वर्ष 2025-26 वित्तीय वर्ष का बजट पेश होगा। इसके बाद अन्य विभागों के बजट क्रम से पेश किये जाएंगे।
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्यों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वे एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किये गये विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश होगा।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी। नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित 13142.13 करोड़ की 82 योजनाओं को हरी झंडी दी गयी। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के अलावा 54 अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा राजगीर में महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप और पटना में महिला व पुरुष सेपकटाकरा विश्व कप के आयोजन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।
You Might Also Like
2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा भारत का केमिकल सेक्टर: नीति आयोग का अनुमान
नई दिल्ली नीति आयोग की एक रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि लक्षित सुधारों से 2040 तक भारत का...
सीएम नितीश ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर...
MP समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम हाल
नई दिल्ली मानसून पूरे देश में अपने पांव पसार चुका है। यह बारिश कहां आफत तो कहां राहत बनकर हो...
भारतीय मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में कर्नाटक में व्यापक पैमाने पर वर्षा का अनुमान
नई दिल्ली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले सात दिनों में कर्नाटक में व्यापक पैमाने पर वर्षा होने का...