हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि सुखद और खुशहाल जीवन के लिए वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। हिंदू धर्म में किसी भी चीज को खरीदने के लिए शुभ दिन बताए गए है। माना जाता है कि अगर दिन के मुताबिक कोई भी सामान खरीदा जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिन में नमक खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कि बेहतर और अच्छे जीवन के लिए किस दिन नमक खरीदना शुभ होता है।
किस दिन खरीदना चाहिए नमक
शनिवार: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, शनिवार का दिन नमक खरीदने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। इस दिन नमक खरीदने से शनि दोष कम होता है और पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती है।
बुधवार: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन नमक खरीदना भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह दिन व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध से जुड़ा होता है।
शुक्रवार: शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और धन और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह का होता है। माना जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है।
कब नहीं खरीदना चाहिए नमक
मंगलवार और रविवार को नमक खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से आर्थिक हानि और परिवार में तनाव बढ़ सकता है।
You Might Also Like
14 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, कर्क, तुला, कुंभ वालों की स्थिति आज तनावपूर्ण हो सकती है
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान...
होली पर घर की गलत ऊर्जा को कैसे दूर करते हैं
होली रंगों का त्योहार होने के साथ ही सौभाग्य लाने और नकारात्मकता को दूर करने का अवसर भी है. होली...
माता लक्ष्मी की शुक्रवार को इस विधि से करें पूजा
हिंदू धर्म शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. शुक्रवार का दिन...
होली पर भद्रा का साया, जाने कब होगा होलिका दहन
पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. बुराई पर...