यूपी समेत उत्तर भारत का मौसम आज से बदलने वाला है, UP समेत इन राज्यों में होगी बारिश

लखनऊ
यूपी समेत उत्तर भारत का मौसम आज से बदलने वाला है। यूपी के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी राज्यों में पांच फरवरी तक बारिश जारी रहने वाली है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत में तीन से पांच फरवरी तक बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा, लेकिन उसके बाद इसमें कमी आएगी। उत्तर प्रदेश में तीन से पांच फरवरी तक हल्की बारिश होगी, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा देखने को मिला, जबकि सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश हुई। पहाड़ी राज्यों में पांच फरवरी तक बारिश जारी रहने वाली है। कई जगह बर्फबारी भी होगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तीन से पांच फरवरी के बीच हल्की बारिश होगी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन उसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो जाएगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों के दौरान तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ने वाला है। पश्चिमी भारत के राज्यों में दो दिनों के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी। मध्य भारत में भी तापमान दो से तीन डिग्री तापमान गिरेगा। कोहरे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में दो फरवरी को घना कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय में तीन फरवरी तक कोहरे की स्थिति रहने वाली है।
You Might Also Like
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- देश में होली, दीपावली तब तक मना सकते हैं, जब तक सनातनियों की संख्या ज्यादा
मथुरा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर गुरुवार को मथुरा में होली महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने होली गीत गाए और...
यूपी में होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें, प्रशासन की ओर से प्रयास किए गए
नई दिल्ली यूपी में होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें,...
प्रयागराज में नाविक पिंटू महरा महाकुंभ के बाद से चर्चा में हैं, उन्होंने मेले में कमाए 30 करोड़, अब इनकम टैक्स नोटिस
नई दिल्ली प्रयागराज के अरैल गांव के नाविक पिंटू महरा महाकुंभ के बाद से चर्चा में हैं। उन्होंने मेले के...
प्यार की कोई सीमा नहीं होती, मनरेगा कर्मी के घर आई जर्मनी की बहू, उरई के दीपू पर आया दिल, धूमधाम से लिए 7 फेरे
जालौन प्यार की कोई सीमा नहीं होती, ये बात जर्मनी की रहने वाली जूलिया ने साबित कर दी है। एक...