‘अमेरिका में अवैध अप्रवासी एलियंस ने की हमारे बच्चों की हत्या’, गोमेज के निर्वासन वाले वीडियो पर व्हाइट हाउस की दो टूक

वॉशिंगटन।
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध अप्रवासियों के सामूहिक निर्वासन पर हॉलीवुड गायिका सेलेना गोमेज का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्हें अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर रोते हुए देखा गया। सेलेना के इस वीडियो पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी।
व्हाइट हाउस ने तीन महिलाओं की एक क्लिप साझा की, जिनके बच्चों की हत्या कर दी गई थी। ट्रंप प्रशासन ने बताया कि इन बच्चों की हत्या अवैध अप्रवासियों ने की थी। उन्होंने अवैध दस्तावेज वाले अप्रवासियों को अवैध एलियंस का नाम दिया।
सेलेना गोमेज पर पीड़ित माताओं का फूटा गुस्सा
कायला हैमिल्टन की मां टैमी नोबल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, "आपको नहीं मालूम कि आप किसके लिए रो रहे हैं। हमारे बच्चों का क्या, जिनकी इन अवैध अप्रवासियों ने बुरी तरह से हत्या कर कर दी।" उन्होंने आगे कहा, "आपको हमारी बेटियों के लिए रोना नहीं आया?"व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा, "कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं। अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे सभी लोगों से संबोधित किया। बता दें कि सेलेना के पिता मैक्सिकन हैं। हालांकि, इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था।
You Might Also Like
YouTube के पीछे हाथ धोकर पड़ीं Meta, लगवानी चाहती हैं बैन
लंदन Meta और Snap समेत दूसरी कंपनियां हाथ धोकर YouTube के पीछे पड़ गई हैं. इन कंपनियों ने ऑस्ट्रेलिया सरकार...
मुस्लिम देश मिस्र के मंदिर की खुदाई में मिला 2600 साल पुराना रहस्यमय खजाना, सोने की चमक देख सब हैरान, देवताओं की मूर्तियां भी मिलीं
काहिरा आज मुस्लिम बहुल आबादी वाले मिस्र की पहचान एक ऐसे देश के रूप में रही है जो हजारों साल...
चीन को 440 वोल्ट का झटका, सऊदी ने पाकिस्तान वाले J-35 फाइटर जेट खरीदने से किया इनकार
रियाद चीन की मिडिल ईस्ट स्ट्रैटजी को तगड़ा झटका देते हुए सऊदी अरब ने J-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने से...
इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को हुआ नुकसान
नेपल्स इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को नुकसान हुआ और...