भोपाल
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा टीटी नगर के श्रीराम मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा – हिंदू पंचाग के मुताबिक आज के दिन 500 सालों के संघर्ष के बाद लाखों लोगों के बलिदान के बाद करोड़ की आहुति के बाद रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आज के ही दिन अयोध्या में रामलला विराजमान हुए थे। आज द्वादशी का दिन पूरी दुनिया के लिए सकल हिंदू समाज के लिए समस्त भारतीयों के लिए ऐतिहासिक है। एक वर्ष पूर्ण होने पर देश के सभी राम मंदिरों में सभी धार्मिक स्थलों में भारतीय सभी समाज के लोग भगवान राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष के उत्सव पर त्यौहार की तरह मना रहे हैं। आज का दिन दीपावली का उत्सव बनेगा। हर घर में दीपक जलाएंगे, राम ध्वज लगाएंगे। आज के दिन को और उत्साह के साथ त्यौहार की तरह बनाएंगे।
कांग्रेस का चरित्र दोहरा
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बयान (कांग्रेसी हिंदुओं के त्योहारों में नहीं जाते) पर वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। वह क्या बताएंगे जो पाकिस्तान की जीतने पर जश्न मनाते हैं। पाकिस्तान परस्ती की बात करते हैं। यह छल कपट है तुष्टिकरण की राजनीति है। कांग्रेस का मूल जनता जानती है। अरे तुम्हारा मन क्या है, तुम्हारा भाव क्या है, जनता जानती है। तुम्हारे कहने से क्या। गांधी और अंबेडकर के विचारों को कांग्रेस अपना नहीं पाई। उनके विचारों को अपनाने का काम बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने किया है।
प्रक्रिया पूरी होने पर दी जाएगी जानकारी
जिला अध्यक्ष की सूची में देरी और अंदरुनी बवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि-बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पंच सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी काम कर रहे हैं। सेवक की भूमिका में काम कर रहे हैं। पद्धति के अनुरूप बीजेपी काम करती है इसलिए संगठन का पर्व ऐतिहासिक तौर पर मनाया गया। संवाद और समन्वय किया गया। समय के मुताबिक कहां, कब होगा सबको खबर होगी। 29 तारीख को बैठने वाले थे लेकिन दिल्ली में बैठक हो गई। एक-दो दिन लेट हो जाए तो इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ भी बोला जाए। प्रक्रिया को पूर्ण करने का काम कर रहे हैं जब भी प्रक्रिया पूरी होगी जानकारी दी जाएगी।
You Might Also Like
गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को, गायन-वादन एवं नृत्य से गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
भोपाल ''गुरु पूर्णिमा'' भारत की एक महान सांस्कृतिक परंपरा है, जो गुरु-शिष्य संबंध को आदर और श्रद्धा के साथ मनाने...
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा! ‘राहुल’ निकला फहीम, 40 हिंदू लड़कियों से अश्लील चैट
इंदौर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बुधवार को चिकित्सक नगर के होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को...
नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार को नियंत्रित करने कार्य-योजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नगरीय क्षेत्रों में उद्यानों और नगर वनों के विकास को प्रोत्साहित किया जाए सभी आवासीय परियोजनाओं में पौध-रोपण को दें...
उम्रदराज गाड़ियों पर बैन हट सकता है! मंत्री सिरसा ने बताए नियम के कई दोष
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई से लागू हुए 'एंड ऑफ लाइफ व्हीकल' (ELV) नियमों के तहत की जा...