एसए20 : सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में कैपिटल्स को दो रन से हराया

डरबन
एसए20 लीग के तीसरे सीजन में डरबन सुपर जायंट्स ने किंग्समीड में खेले गए रोमांचक मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर मात्र दो रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। रहमानुल्लाह गुरबाज की विस्फोटक 89 रन की पारी और विल जैक्स के साथ 154 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी के बावजूद, कैपिटल्स 210 रन के लक्ष्य से चूक गए और उनकी पारी 207/6 पर समाप्त हुई। सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 60) और वियान मुल्डर (19 गेंदों पर नाबाद 45) के योगदान की बदौलत 209/4 का स्कोर बनाया था।
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अच्छी बल्लेबाजी की। 16वें ओवर तक कैपिटल्स ने चार विकेट खोकर 183 रन बना लिए थे। अब महज 4 ओवर में बाकी के रन बनाने थे। ऐसा लग रहा था कि कैपिटल्स आसानी से जीत हासिल कर लेगी।
लेकिन अफगानिस्तान के नूर अहमद और नवीन-उल-हक की शानदार गेंदबाजी के आगे कैपिटल्स दबाव में आई। कैपिटल्स को आखिरी ओवर में 14 रन बनाने थे। जिससे बनाने से वे दो रनों से चूक गए। नूर अहमद ने 34 रन देकर दो विकेट लिए और नवीन-उल-हक ने 35 रन देकर एक विकेट झटका। नूर ने रहमानुल्लाह गुरबाज और विल जैक्स का विकेट लिया तो वहीं केशव महाराज ने भी खतरनाक लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
नवीन-उल-हक के अंतिम ओवर में 14 रन कैपिटल्स को बनाने थे और उनके युवा खिलाड़ी स्टीव स्टोक स्ट्राइक पर थे। इस रोमांचक ओवर में आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। लेकिन नवीन ने अंतिम गेंद पर केवल लेग बाई दी और अपनी टीम को मैच जिताने में भूमिका अदा की।
गुरबाज और विल जैक्स के बीच 154 रनों की विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी के कारण कैपिटल्स का रन-चेज सही दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा था। जैक्स ने पिछले दो सीजन में अपने शानदार स्ट्रोक-प्ले से एसए20 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान के बल्लेबाज गुरबाज भी शामिल हुए।
उन्होंने तेज गेंदबाजों और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ समान रूप से अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स पर आक्रमण किया, फिर डीएसजी के कप्तान केशव महाराज के खिलाफ स्वीप शॉट खेलकर अपना इरादा जाहिर कर दिया।
You Might Also Like
शुभमन गिल वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी! इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने जमकर की तारीफ
मुंबई पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान...
विंबलडन के पहले राउंड से जेसिका पेगुला बाहर, इटली की कोकियारेटो ने हराया, डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज की जीत से शुरुआत
लंदन विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2025 में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलड़ी और तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट अलेक्जेंडर ज्वेरेव...
रेसलर्स ब्रिट बेकर AEW छोड़ कर WWE में जा सकती, चर्चा का बाजार गर्म
नई दिल्ली AEW और WWE के बीच रेसलर्स का आना-जाना लगा रहता है। दोनों ही कंपनी एक दूसरे के रेसलर्स...
ऑनर का नया स्मार्टफोन HONOR X9c 5G भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्च
नई दिल्ली कुछ महीनों से यह कहा जा रहा था कि ऑनर ब्रैंड ने भारत से अपना कारोबार फिर समेट...