चेन्नई
केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक और एलपीएससी के निदेशक वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अगला अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया है। यहां प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इसकी घोषणा की। श्री नारायणन 14 जनवरी से निवर्तमान प्रमुख एस सोमनाथ का स्थान लेंगे।
केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि श्री नारायणन की नियुक्ति दो वर्षों के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, किया गया है। आम तौर पर वीएसएससी के निदेशक को इसरो का अध्यक्ष बनाया जाता है और शायद पहली बार होगा जब एलपीएससी निदेशक को इस पद पर पदोन्नत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्री सोमनाथ, जिन्होंने वीएसएससी, तिरुवनंतपुरम निदेशक के पद से पदोन्नत करके जनवरी 2022 से इसरो का नेतृत्व किया, उनके नाम कई सफलताएं हैं, जिनमें ऐतिहासिक तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 जिसने चंद्रमा के अनछुए दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश बन गया, सूर्य के लिए आदित्य-एल1 पहला मिशन और नवीनतम दो स्पैडएक्स उपग्रहों को लॉन्च करके पहला स्पाई डॉकिंग प्रयोग प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और पीएसएलवी-सी60 को 30 दिसंबर, 2024 को पूरा करने का लक्ष्य, जिससे भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया, शामिल है।
इसरो ने एक्स पर कहा कि अंतरिक्ष डॉकिंग 09 जनवरी को सुबह आठ बजे के बाद शुरू होगी। इसने कहा कि "स्पाडेक्स डॉकिंग कार्यक्रम देखें। दिनांक: 9 जनवरी 2025। समय: सुबह 8:00 बजे से"।
You Might Also Like
तरुण चुघ का हमला – TMC नेता ने गैंगरेप को बताया मामूली, बेटियों के सम्मान से किया खिलवाड़
नई दिल्ली कोलकाता गैंगरेप मामले पर टीएमसी नेताओं द्वारा लगातार विवादित बयान दिया जा रहा है और यह सिलसिला थमने...
एलन मस्क की Starlink ने श्रीलंका में शुरू की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, भारत में जल्द एंट्री संभव
नई दिल्ली एलन मस्क के स्वामित्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक ने बुधवार को श्रीलंका में आधिकारिक तौर पर अपनी...
संसद सुरक्षा चूक मामला: हाई कोर्ट से दो आरोपियों को जमानत, दिल्ली पुलिस ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार...
Wife के नाम कराएं ₹2 लाख की FD, 24 महीने में मिलेंगे ₹2,29,776 – जानें स्कीम की पूरी डिटेल
नई दिल्ली बाजार में भले ही बैंकों की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें घट रही हों, लेकिन पोस्ट ऑफिस...