जोशुआ चेप्टेगी ने ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया
नई दिल्ली
लंबी दूरी के महान धावक यूगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने यहां आयोजित ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के पुरुष वर्ग में रविवार को जीत दर्ज की। इस दौड़ के महिला वर्ग में इथियोपिया की एलेमाडिस इयायु ने खिताब अपने नाम किया। पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में मौजूदा विश्व चैंपियन और ओलंपिक चैंपियन चेप्टेगी ने 59.46 सेकंड का समय लेकर दौड़ जीत ली। इयायु ने एक घंटे 8 मिनट और 17 सेकंड का समय लेकर शीर्ष महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। सावन बरवाल ने (एक घंटा, दो मिनट और 46 सेकंड) और लिली दास (एक घंटा 18 मिनट और 12 सेकंड) ने क्रमशः भारतीय पुरुष और महिला वर्ग के शीर्ष खिताब जीते। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का यह 19वां संस्करण है। इसकी पुरस्कार राशि 2,60,000 अमेरिकी डॉलर है और इसे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
You Might Also Like
ब्लैकहेड्स वाले चेहरे पर ऐसे करें मेकअप
ब्लैकहेड्स की समस्याएं इन दिनों बहुत आम है, हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ और सुंदर दिखे। अगर...
आहार और योग से मजबूत बनाए रखें अपनी हड्डियां
मजबूत हड्डियां हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मगर बाजार में मिलने वाले जंक फूड का...
सेफ मोबाइल बैंकिंग के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
आज ट्रांजेक्शन के लिए लगभग हर व्यक्ति मोबाइल बैंकिंग का यूज करता है,लेकिन यह बात परेशानी का कारण तब बन...
हॉकी इंडिया ने भारत बनाम जर्मनी हॉकी सीरीज के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की
नई दिल्ली हॉकी इंडिया ने रविवार को विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए 22...