रणबीर गंगवा ने कहा- सरकार ने बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर दिया दिवाली का नायाब तोहफा
चंडीगढ़
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर भाजपा सरकार ने हजारों परिवारों को दिवाली का नायाब तोहफा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएम श्री नायब सैनी जुबान के धनी हैं, जिन्होंने सीएम बनते ही पहली कलम से करीब 25 हजार युवाओं को नौकरी दी है, उसी प्रकार जनता के साथ किए गए एक एक वायदे को पूरा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा आज हिसार के बरवाला में किसान रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को और कैथल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में गत 10 वर्षों में हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार ने जो काम किया, उसे निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बरवाला हलके में विकास कार्यों को करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
You Might Also Like
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा- डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है
नई दिल्ली सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि प्रमुख ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते...
हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद अब विधानसभा सेशन का तारीख को लेकर चर्चा शुरू
चंडीगढ़ हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद अब विधायकों की शपथ और विधानसभा...
सरकार को नुकसान व धोखाधड़ी करने के आरोप में लुधियाना में 25 फर्मो के मालिकों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
लुधियाना सरकार को वित्तिय नुकसान पहुंचाने व धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 25...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य सचिव मनोज पंत के मोबाइल फोन पर जूनियर डॉक्टरों...