नई दिल्ली
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को दिल्ली मं बढ़ते प्रदूषण, यमुना नदी में बढ़ते जहरीली झाग को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “मुझे अरविंद केजरीवाल का वह पुराना वादा याद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2025 तक यमुना नदी पूर्ण रूप से स्वच्छ हो जाएगी और दिल्ली के निवासी यमुना में नहा सकेंगे। आज मैं अपने घर से निकलकर यमुना घाट पर आया हूं। मैंने यमुना नदी से एक गिलास पानी लिया है। जिसमें सिर्फ झाग ही है।”
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, यमुना नदी को साफ करने के लिए जो पैसे थे वह दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। जिसकी वजह से आज यमुना की यह स्थिति है। छठ पूजा नजदीक है और यमुना की स्थिति यह है कि चारों तरफ सिर्फ जहरीली झाग ही दिखाई पड़ रही है। यह सनातन का अपमान है। यमुना जी का अपमान है। दिल्ली आज गैस चैंबर बन चुकी है। लोगों को मास्क लगाकर निकलना पड़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350 के पार है। दिल्ली सरकार पहले पंजाब की सरकार को दोष देती थी। लेकिन, अब चुप है क्योंकि वहां उनकी सरकार है।”
शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के मूल कारणों पर दिल्ली सरकार ने बीते 10 साल में कुछ काम नहीं किया है। दिल्ली के स्मॉग टावर बंद हैं। लेकिन, दिल्ली सरकार का आरोप लगाने का खेल चालू है। हरियाणा, यूपी, राजस्थान को दोष दिया जा रहा है। यमुना नदी में प्रदूषण के बीच छठ पूजा भी नजदीक आ रही है। इस पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “भारत में आस्था के महापर्व छठ पूजा को हम सभी लोग मिलजुल कर मनाते हैं। लेकिन, केजरीवाल की वजह से इस पर भी प्रतिबंध लग गया है। हवा प्रदूषण को लेकर हिन्दुओं को जोखिम उठाना पड़ता है, पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। अब यमुना नदी में प्रदूषण की वजह से छठ पूजा को लेकर हिंदुओं को जोखिम उठाना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने यहां की हवा को जहरीली बनाकर सनातन का अपमान किया है।”
You Might Also Like
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा- डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते हुए उन्हें डिजिटल उपकरणों से सशक्त बना रहा है
नई दिल्ली सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि प्रमुख ई-गवर्नेंस प्लेटफार्म डिजिलॉकर लाखों नागरिकों का जीवन सरल बनाते...
रणबीर गंगवा ने कहा- सरकार ने बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर दिया दिवाली का नायाब तोहफा
चंडीगढ़ कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर भाजपा सरकार...
हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद अब विधानसभा सेशन का तारीख को लेकर चर्चा शुरू
चंडीगढ़ हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद अब विधायकों की शपथ और विधानसभा...
सरकार को नुकसान व धोखाधड़ी करने के आरोप में लुधियाना में 25 फर्मो के मालिकों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
लुधियाना सरकार को वित्तिय नुकसान पहुंचाने व धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 25...