शिवपुरी बस स्टैण्ड पर मजदूर की आठ साल की बालिका के साथ सफाई करने वाले ने दुष्कर्म किया
शिवपुरी
शिवपुरी के बस स्टैण्ड पर एक आरोपित ने आठ साल की मासूम के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआत में आरोपित की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन बाद में बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक शिवपुरी बस स्टैण्ड पर भितरवार क्षेत्र के मजदूर रुके हुए हैं। इन्हीं मजदूरों के परिवार की एक 8 वर्षीय बालिका बस स्टैंड पर ही थी। तभी बसों की सफाई करने वाले युवक ने चाकू की नोक पर बालिका को एक तरफ ले गया और उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत खराब हो गई। आरोपित मौके से फरार हो गया।
स्वजनों ने गंभीर हालत में बालिका को पहले पुलिस के पास फिर अस्पताल ले गए। बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पहले आरोपित का पता नहीं चला। लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को दबोचा और बच्ची के सामने उनकी परेड कराई। तब बच्ची ने आरोपित को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
You Might Also Like
कानपुर : हिंदू बनकर मुस्लिम युवक चला रहा था रेस्टोरेंट… वेज के नाम पर परोसा नॉनवेज, चला बुलडोजर
कानपुर कानपुर में नगर निगम ने 'मामा-भांजे' रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई 26 सितंबर को बजरंग दल द्वारा...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल – रीवा में भी खुला निवेश प्रोत्साहन केन्द्र
रीवा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में निवेश प्रोत्साहन केन्द्र शुरू हो गया है। रीवा...
मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा को गंभीर खतरा : कमलनाथ
भोपाल मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्च्यिों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों की उपस्थिति में किया जा रहा राशन का वितरण
कलेक्टर ने पारदर्शी व्यवस्था के दिए थे निर्देश अनूपपुर शासकीय खाद्यान्न वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के तहत कलेक्टर श्री हर्षल...