सुबह सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने वार्ड 41 में पहुचे विधायक एवं निगम अध्यक्ष
सिंगरौली
सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के द्वारा आज सुबह सुबह वार्ड 41 छठघाट मोहल्ले में पहुचकर स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया गया। एवं विशेष सफाई अभियान में श्रमदान किया गया। विधायक श्री शाह एवं निगम अध्यक्ष ने वार्डवासियो से चर्चा कर उन्हे अपने आस पास स्वच्छता रखने के लिए प्ररित भी किया गया। वार्डवासियो से चर्चा करते हुये विधायक श्री शाह ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने नगर साफ सुन्दर बनाने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि सभी जब मिलकर सकल्प लेगे कि हम अपने आस पास गंदगी कूड़ा कचरा एकात्रित नही होने देगे सभी के सामूहिक प्रयास से ही नगर स्वच्छ सुन्दर हो सकता है।
वही निगम अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने आस पास की साफ सफाई स्वंय करे घरो से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को इधर उधर फेके नही बल्कि निगम के कचरा वाहन में कचरे को अलग अलग करके दे। जब हम मिलकर सामूहिक प्रयास करेगे तभी स्वच्छता के सभी मापदण्डो को पूरा कर पायेगे। तत्पश्चात विधायक एवं निगम अध्यक्ष के द्वारा गनियारी में स्थित छठघाट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये कि छठ पूजा के पहले घाट की विधवत साफ सफाई कराकर सभी व्यवस्था करले ताकि छठ पूजन के लिए घाट में आने वाले व्रतियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।
इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, उपायुक्त आरपी बैस, स्वच्छता प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा वार्ड के नागरिक गण उपस्थित रहे।
You Might Also Like
जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में बड़ी सड़क दुघर्टना, श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत
सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को...
अब मध्यप्रदेश में सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा वजन, मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर मिलेगी
भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई-...
खालवा में 50 करोड़ रूपये से बनेगा सी.एम. राईज स्कूल: जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह
भोपाल खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम. राईज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास...
जयंत पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर उसके साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एवं नगर...