प्रदेश में देर रात तीन जिलों के एसपी बदले, मनोहर सिंह टीकमगढ़, दीपक शुक्ला सीहोर, रोहित काशवानी बने विदिशा एसपी
भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार रात तीन जिलों के एसपी सहित 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें सीहोर, विदिशा और टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। गृह विभाग के आदेश अनुसार, सीहोर एसपी मयंक अवस्थी को एआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। सेनानी 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ एसपी बनाया गया है। एसपी विदिशा दीपक कुमार शुक्ला को एसपी सीहोर की जिम्मेदारी दी गई। टीकमगढ़ एसपी रोहित काशवानी को विदिशा एसपी की जिम्मेदारी दी गई।
IPS अधिकारी | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
मयंक अवस्थी | पुलिस अधीक्षक, सीहोर | एआईजी, पीएचक्यू |
मनोहर सिंह मंडलोई | विशेष सशस्त्र बल दतिया | सेनानी 29वीं वाहिनी |
दीपक शुक्ला | पुलिस अधीक्षक, विदिशा | पुलिस अधीक्षक, सीहोर |
रोहित काशवानी | पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़ | पुलिस अधीक्षक, विदिशा |
किसे कहां भेजा
गृह विभाग से जारी तबादला सूची के अनुसार, सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को पीएचक्यू में एआईजी बनाया गया है। जबकि, सेनानी 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ एसपी, विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला को सीहोर एसपी की जिम्मेदारी दी गई। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को विदिशा एसपी बनाया गया है।
You Might Also Like
सीए की तैयारी कर रहे एक छात्र ने की आत्महत्या, भाई से बोला मम्मी-पापा का ध्यान रखना
भोपाल सीए की तैयारी कर रहे एक छात्र ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बावड़िया ब्रिज से कूदकर जान दे दी।...
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यक्रम में स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने का भी प्रयास
दमोह जिला जेल में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के सभी कैदियों...
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर में लगाया ताला, श्रद्धालु नाराज
शहडोल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई ) ने शहडोल के ऐतिहासिक विराट मंदिर में ताला लगा दिया है। बाहर लोहे का...
एमपी: खुशखबरी! ओरछा जल्द ही वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में होगा शामिल, CM ने बधाई
ओरछा मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा (Orchha) को अब प्रदेश की चौथी वर्ल्ड...