नई दिल्ली
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी भाषण पर सख्त ऐतराज जताते हुए उन्हें गांधी फैमिली का इतिहास याद दिलाया। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने के फैसले की भी प्रशंसा की।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने भाषणों में केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने उनके बयानों को ‘दिमागी दिवालियापन’ का नाम दिया। कहा कि राहुल गांधी दिमागी दिवालियापन के शिकार है। राहुल गांधी को गलतफहमी है कि उनके बयानों से मोदी की छवि खराब होगी। राहुल गांधी के परिवार ने 50 साल तक भारत को लूटा, उनके परिवार के शासन में कई घोटाले होते रहे हैं। वह ढंग की बात नहीं करते हैं, भारत से बाहर जाकर देश को गाली देते हैं, उन्हें यह कहने का क्या हक है?”
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में राहुल गांधी के ‘नाच-गाने’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जो कहा गिरिराज ने उसका समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत को, प्रभु राम को भी गाली देते हैं। यह इनका स्वभाव सा बन गया है।
दरअसल, राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को “नाच-गाना” कार्यक्रम बताया था। उनके इसी बयान पर सीएम योगी ने कहा था कि ‘यह तो आपका परिवार जीवन भर करता रहा है।’
बेगूसराय सांसद ने महाराष्ट्र सरकार के गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे सनातन परिवार में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। गौ पूजन हमारा धर्म है, जैसे हम दीपावली और दुर्गा पूजा मनाते हैं, वैसे ही गाय पूजन भी हमारे धर्म का एक अंग है। दुर्भाग्य है कि इस देश में गाय काटने वाले भी वोट बैंक हैं। गाय को इस देश में माता का दर्जा दिया गया है, और महाराष्ट्र सरकार ने जो दर्जा दिया है, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमें उम्मीद है कि देश की अन्य सरकारें भी इसका सम्मान करेंगी।”
You Might Also Like
सोमवार 01 सितम्बर 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। निवेश सोच-समझकर ही करें।...
मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है: पीएम मोदी
तियानजिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (SCO) के लिए चीन के तियानजिन में हैं। यहां उनकी रविवार...
तीन दशकों बाद कश्मीर में शारदा भवानी मंदिर हुआ पुनः खुला, मुस्लिम समुदाय ने कहा—घाटी पंडितों की जन्मभूमि
श्रीनगर कश्मीरी पंडित समुदाय ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शारदा भवानी मंदिर को तीन दशकों से भी...
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: भूस्खलन से धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की सुरंग में 19 मजदूर फंसे
पिथौरागढ़ उत्तराखंड में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ में धौलीगंगा बिजली परियोजना की सामान्य एवं इमरजेंसी सुरंगों में...