CM मान ने पराली व धान की खरीद को लेकर आज अधिकारियों की अहम मीटिंग की, सभी डीसी को जारी किए सख्त आदेश

पंजाब
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली व धान की खरीद को लेकर आज अधिकारियों की अहम मीटिंग अपने आवास पर बुलाई। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि डीसी फील्ड में उतरकर किसानों को जागरूक करें और उन्हें पराली जलाने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पराली प्रबंधन को लेकर चिंतित है। किसानों को मशीनरी उपलब्ध करवाने केलिए 'उन्नत किसान' एप लॉन्च किया गया है।
आज हुई इस मीटिंग को लेकर सीएम मान ने ट्वीट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ''पराली व्यवस्था को लेकर आज अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई… आने वाले दिनों में पराली को लेकर किसानों को जागरूक करने को लेकर चर्चा हुई… सभी डीसी को किसानों को जागरूक करने का आदेश दिया गया… कृषि विभाग किसानों को मशीनरी मुहैया कराएगा, जिसके लिए 'उन्नत किसान' ऐप लॉन्च किया गया है… पंजाब के किसान लगातार जागरूक हो रहे हैं और पराली जलाने की घटनाएं लगातार कम हुई हैं और भी कम होंगी।
इस दौरान सीएम मान ने कहा कि कल से यानी 1 अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। कल से धान की फसल की बिक्री शुरू हो जाएगी। इस मीटिंग के बाद कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हवा में पोल्यूशन 25 प्रतिशत है जोकि खेती से आता है। इसका इलजाम पंजाब पर लगाया जा रहा है। जानबूझ कर पंजाब को बदनाम किया जा रहा है।
You Might Also Like
मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, फडणवीस सरकार से भी किए सवाल
मुंबई मराठा आरक्षण आंदोलन पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने कहा है कि मनोज...
हिंदी भाषी का चैलेंज: मरते दम तक मराठी नहीं बोलूंगा
मुंबई महाराष्ट्र में बीते कई महीनों से मराठी बनाम हिंदी भाषा का विवाद देखने को मिल रहा है। देवेंद्र फडणवीस...
नासा सेंटर से शुभांशु शुक्ला ने दिखाई एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग की कठिन झलक
न्यूयॉर्क भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एस्ट्रोनॉट्स की कड़ी ट्रेनिंग की एक झलक दिखाई है। उन्होंने नासा के मल्टी-एक्सिस...
MBBS डोमिसाइल कोटा: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 साल तक छोड़ नहीं सकेंगे कॉलेज
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले पर सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ...