कोरबा.
कोरबा में सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा में सीएसईबी कॉलोनी में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आज सुबह जब पति कमर में पत्नी का लटका शव देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान कमलाबाई (40) के रूप में हुई है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है।
मृतक महिला का पति तांतीराम आबकारी विभाग का गार्ड है और बालको रोड स्थित रामपुर शराब दुकान पर कार्यरत है। बताया गया कि घर में कुल चार लोग रहते हैं। पति-पत्नी रात को कमरे में सोए हुए थे। रविवार की सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पीछे से जाकर कमरे का जायजा लिया। तब मालूम हुआ कि वह फांसी के फंदे पर लटकी है। तांतीराम ने बताया कि पिछले कुछ सालों से वो रामपुर स्थित शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार की रात जब वो काम कर घर वापस लौटा तो दोनों ने एक साथ खाना खाया उसके बाद कमरे में सोने चले गया। उन्होंने काफी देर तक परिवार के बारे में बात की। सुबह जब पति उठा तो पत्नी वहां नहीं थी। जिसके बाद उसने बाहर आंगन में आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। घर के आंगन में पाइप में वह साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पति ने बताया कि पिछले तीन महीने से पत्नी का व्यवहार अचानक से बदल गया था। वह अक्सर मोबाइल पर धार्मिक चीज देखती थी और घर से बाहर नहीं निकलती थी। बाहर जाने पर वो कहती थी कि उसे पसंद नहीं है। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना से जुड़े कारणों के बारे में जांच की जा रही है। पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे जांच पड़ताल करेगी।
You Might Also Like
बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं...
किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल रू इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया
चालू खरीफ सीजन में अब तक 6.39 लाख टन यूरिया वितरित, गत वर्ष इसी अवधि में हुआ था 6.17 लाख...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की
दंतेवाड़ा सहित सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के उच्चाधिकारियों की बैठक:स्थिति सामान्य होने तक अधिकारियों को मुस्तैद रहकर जिम्मेदारियों का...
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने...