पेरिस
मानसिक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर तोक्यो ओलंपिक में कई स्पर्धाओं के फाइनल से पीछे हटने वाली सिमोन बाइल्स की अगुवाई में अमेरिकी महिला जिम्नास्टिक टीम ने तोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिये।
बाइल्स, जोर्डन चिलेस और सुनिसा ली पहले भी ओलंपिक में पदक जीत चुकी हैं लेकिन इसी मंच ने उन्हें शारीरिक और मनोवैज्ञानिक घाव भी दिये जो शायद कभी भरेंगे तो नहीं लेकिन उनकी टीस जरूर इस स्वर्ण से कम हो जायेगी।
अपने कैरियर में इन तीनों ने कई चुनौतियों का सामना किया। तीन साल पहले अपने कैरियर के शिखर पर मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर तोक्यो ओलंपिक में कई स्पर्धाओं से हटने वाली बाइल्स पर सभी की नजरें थी। तोक्यो में उन्होंने टीम वर्ग का रजत पदक जीता था।
पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुंचते ही पिछली सारी बुरी यादें तिरोहित हो गई और आखिर में पीले तमगे के साथ खुशी के आंसू थे। अमेरिका की टीम ने 171.296 स्कोर करके इटली और ब्राजील को पछाड़ा। इसके साथ ही बाइल्स ने खेलों के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। बाइल्स के पास अब बड़ी स्पर्धाओं के 38 पदक हैं जिनमें से आठ ओलंपिक पदक है।
You Might Also Like
नींबू का इस्तेमाल कर पाएं टूटते झड़ते बालों से मिलेगी निजात
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खानपान की गलत आदतें और प्रदूषण बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह बन...
केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, भारत आएंगी पाकिस्तान की हॉकी टीमें, खेलेंगी 2 टूर्नामेंट…
नई दिल्ली पाकिस्तान की हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में खेलने से नहीं रोका...
अगर आपके शरीर में विटामिन-डी कम हो गया है तो घबराइए नहीं पिए इस फल का जूस
अगर आपको मूड स्विंग्स हो रहे हैं, इम्युनिटी कमजोर हो जाए या हड्डियों में दर्द हो रहा है, तो हो...
रवींद्र जडेजा अर्धशतक बनाकर विराट कोहली और एमएस धोनी के क्लब में हुए शामिल
नई दिल्ली दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कड़ी मेहनत से अर्धशतक बनाकर...