रामपुर
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। डूंगरपुर बस्ती से जुड़े एक मामले में आजम खान को कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस मामले में मंगलवार को अंतिम बहस हुई थी। सपा नेता पर डूंगरपुर बस्ती उजाड़ने का आरोप था। आजम खान अब तक इस मामले में 4 मुकदमों में बरी हो चुके हैं, जबकि 2 में उन्हें सजा हो चुकी है। बता दें कि आजम खान पर इस मामले में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आजम खान के साथ इस मामले में 6 आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया है।
सपा सरकार में 2016 में डूंगरपुर का मामला हुआ था। उस समय आजम खान कैबिनेट मंत्री थी। पीड़ित पक्ष की वकील सीमा राणा ने कहा कि अभी हम लोगों को फैसले की कॉपी नहीं मिली है। कॉपी मिलने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे दोषमुक्त हुए हैं। उसके बाद ही हम आगे अपील करेंगे।
डूंगरपुर मामला क्या था
2016 में सपा सरकार में रामपुर की पुलिस लाइन के पास स्थित डूंगरपुर में आसरा कॉलोनी बनाई गई थी। यहां कॉलोनी बनने से पहले कुछ लोगों के घर बने हुए थे। जिनको अवैध घोषित करके बुलडोजर से 2016 में गिरा दिया गया था। आरोप है कि इस दौरान दारोगा ने फायरिंग भी की थी। इसके अलावा मारपीट भी गई थी। लूटपाट के भी आरोप लगाए गए थे। 2017 में भाजपा सरकार आई, तो 2019 में थाना गंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ितों ने अलग-अलग 12 मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप था कि ये सब तत्कालीन सपा सरकार में आजम खान के इशारे पर हुआ। घर गिराया गया और घर में लूटपाट की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आजम खान को भी आरोपी बनाया था। आजम खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय...
पूर्वांचल से दिल्ली अब और करीब! यूपी कैबिनेट ने नए लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को...
संभल में शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद में कोर्ट का फैसला, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज
संभल उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के चंदौसी क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के बीच लंबे...
यूपी में IPS अफसरों का तबादला, मुथा अशोक बने गोरखपुर जोन के नए ADG
लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर जारी रखे है। गृह विभाग ने गुरुवार को तीन आईपीएस...