यशश्री का दाऊद शेख ने किया था कत्ल, आरोपी दाऊद शेख को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया

नवी मुंबई
नवी मुंबई में 20 साल की युवती की चाकू से गोदकर हत्या और फिर सड़क किनारे शव को फेंकने के आरोपी दाऊद शेख को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के गुलबर्गा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए आठ सदस्यों की टीम बनाई थी। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी दाऊद ने कबूल कर लिया है कि उसने ही यशश्री शिंदे की हत्या की थी। उसने दाऊद के प्रेम का ऑफर अस्वीकार कर दिया था और उसे शक था कि युवती किसी और के साथ रिलेशनशिप में है।
झाड़ियों में मिला था शव
युवती का शव शनिवार को सुबह उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और प्राइवेट पार्ट कटे हुए थे। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या शुक्रवार को नवी मुंबई स्थित उसके कार्यालय से आधे दिन की छुट्टी पर जाने के बाद अपराह्न साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच की गई। मृतका के पिता ने हत्या के लिए दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया था और कहा कि पुलिस को उसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।
पिता ने दर्ज करवाई थी शिकायत
आक्रोशित परिजनों ने कहा कि पीड़िता के पिता ने 2019 में उस व्यक्ति के खिलाफ अपनी बेटी को परेशान करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसका बदला लेने के लिए उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी। ‘लव जिहाद’, एक शब्द है जिसका इस्तेमाल दक्षिणपंथी कार्यकर्ता मुस्लिम पुरुषों पर यह आरोप लगाने के लिए करते हैं कि वे एक चाल के तहत हिंदू महिलाओं को प्रेम विवाह का लालच देते हैं ताकि उन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया जा सके।
गुरुवार को यशश्री के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं कोटनाका पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से यशश्री का शव पाया गाय। शव पर चाकुओं के निशान थे और पूरा शरीर खून से लथपथ था। यशश्री कॉमर्स ग्रैजुएट थी और एक प्राइवेट कंपनी में डेटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती थीं। गुरवार को सुबह वह घर से निकली थीं। देर रात तक वापस ना आने पर पैरंट्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
You Might Also Like
मुंबई: थाणे में बनेगा 11 मंजिल का रेलवे स्टेशन! सिर्फ ट्रेन नहीं, हर सुविधा मिलेगी
मुंबई मुंबई के थाणे इलाके में एक ऐसा रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसमें 11 मंजिल होगी. यह रेलवे...
देश के सबसे धनी मंदिर, अरबों रुपये का चढ़ावा, करोड़ों रुपये देते टैक्स
श्रीनगर दुनिया में भारत मंदिरों का देश है, यहां मंदिरों की संख्या लाखों में है. लेकिन, क्या आप जानते हैं...
दिल्ली में लाभार्थियों का कार्ड बनाने का काम होगा शुरू, जल्द मिलेंगे आयुष्मान कार्ड, 10 लाख तक इलाज फ्री
नई दिल्ली राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 18...
आज मैंने आशा किरण के बच्चों के साथ होली मनाई और यह बहुत अच्छा अनुभव रहा, बच्चे बहुत खुश नजर आए: दिल्ली सीएम
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम पहुंचीं। सीएम ने शेल्टर होम...