दिग्विजय सिंह के चुनावी परिणाम पर लगी थी शर्त, हारने पर पूर्व सरपंच ने कराया मुंडन

राजगढ़
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए सभी 29 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं। दिग्विजय सिंह को करीब डेढ़ लाख मतों से पराजय झेलनी पड़ी है।
वहीं, उनके जीत को लेकर उनके समर्थक इतने आश्वस्त थे कि अपने बालों की कुर्बानी देने को लेकर शर्त लगा दिया। जब चुनाव का परिणाम सामने आया तो दिग्विजय के अपने ही गढ़ में चुनाव हारने के बाद उनके एक समर्थक पूर्व सरपंच ने अपना सिर मुंडवा लिया।
शर्त हारने पर कराया मुंडन
यह मामला बैलास पंचायत का है। इस गांव के पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने की शर्त गांव के ही एक व्यक्ति से लगाई थी। वहीं सामने वाले व्यक्ति ने भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के जीतने का दावा करते हुए कहा था कि ऐसा न होने की सूरत में वह गांव छोड़ देगा। लेकिन मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए नतीजों में दिग्विजय सिंह अपना ही गढ़ बचाने में नाकाम रहे। उनकी हार के बाद पूर्व सरपंच करण ने गांववालों के सामने अपना मुंडन कराया।
You Might Also Like
BJP अध्यक्ष पद की रेस में 4 दिग्गज! कौन बनेगा कमान का नया चेहरा?
नई दिल्ली बीजेपी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। लंबे इंतजार के...
मुख्यमंत्री डॉ यादव सिंगरौली को देंगे 503 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात
सिंगरौली मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 जुलाई को सिंगरौली जिले के सरई में हायर सेकण्डरी स्कूल परिसर में आयोजित जनजातीय...
निजी क्षेत्र की सहभागिता से सतत विकास की रफ्तार तेज करेगा मध्यप्रदेश
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने कहा है कि “सतत विकास केवल सरकार...
पीडीएस को और बेहतर तथा पारदर्शी बनाने नीतिगत एवं तकनीकी सहायता जरूरी
भोपाल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को नीतिगत एवं तकनीकी सहयोग से और अधिक बेहतर तथा पारदर्शी बनाकर देश में सबसे...