रांची
गृह मंत्री अमित शाह 24 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे जामताड़ा के मेझिया गांव में दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।
अमित शाह के कार्यक्रम के लिए दुर्गा मंदिर मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। गृह मंत्री के प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जामताड़ा मेझिया गांव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
झारखंड में दुमका लोकसभा सीट काफी हॉट सीट मानी जा रही है। भाजपा इस सीट पर अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी अपनी खोई हुई सीट और प्रतिष्ठा बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है। इस बार भाजपा ने संथाल से सोरेन परिवार की बहू सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। झामुमो की ओर से नलिन सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है।
You Might Also Like
राज्य में पथ निर्माण की लगभग सवा लाख करोड़ रुपए की नई परियोजना को मंजूर : मंत्री नितिन नवीन
पटना बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य में सड़क निर्माण को लेकर काफी...
बिहार विधानसभा चुनाव में 12-15 सीट पर चुनाव लड़ेगी झामुमो
रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 12-15 सीट पर लड़ने की तैयारी कर रहा है। पार्टी...
बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने कुचला, 2 ने तोड़ा दम
जहानाबाद बिहार के जहानाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में दो युवकों की मौत हो...
पटना एयरपोर्ट से 6 उड़ानें रद्द
पटना भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से छह...