फाइनल आंकड़े बहुत देर से हो रहे अपडेट, दल विशेष को जिताने की आशंका, सवालों के घेरे में चुनाव आयोग : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची
राजधानी रांची के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। मतदान के फाइनल आंकड़ों को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
जेएमएम के महासचिव एवं सह प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा वोटिंग के फाइनल आंकड़े काफी देर से जारी किया जा रहे हैं। इनमें लगभग 6 प्रतिशत मतदान बढ़ाया गया है। जबकि अब तक मतदान के फाइनल आंकड़े मतदान वाले दिन देर रात तक अथवा अगले दिन सुबह तक अपडेट हो जाते थे।
उन्होंनेे कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि झारखंड की हर लोकसभा में लगभग 26 हजार वोट ज्यादा बढ़ाया गया। इससे आशंका होती है कि भाजपा के विरोधी दलों के उम्मीदवारों को हराने के लिए ऐसा किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने झारखंड के दो मंत्री को ईडी के समन मामले में भी मीडिया के रिपोर्ट का खंडन किया।
You Might Also Like
UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान! भारत के लिए बढ़ा कूटनीतिक खतरा?
इस्लामाबाद भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार से जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की...
मोदी सरकार की बड़ी घोषणाएं: 2 साल में 3.5 करोड़ नौकरियां, नई खेल नीति समेत 3 अहम फैसलों पर मुहर
नई दिल्ली केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार...
Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन झमाझम बारिश तय! बिहार से दिल्ली तक अलर्ट जारी
नई दिल्ली मानसून ने समय से नौ दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। आम तौर पर...
पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम बदले जाने की मांग पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता – ‘जनता की यही है इच्छा’
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने...