उत्तर प्रदेश
राजधानी लखनऊ में एक पति पर शर्मनाक करतूत सामने आई है। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया है कि तीन तलाक के बाद हलाला के लिए दबाव बना रहा था। नहीं तैयार होने के बाद उसने घर से निकाल दिया। मदेयगंज कोतवाली में विवाहिता ने पति के खिलाफ तीन तलाक देने और हलाला के लिए दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पति के साथ ससुराल वालों पर भी आरोप है। जिन्होंने मीडिएशन के दौरान साथ रहने पर पति को महिला के खिलाफ भड़काया था।
कुम्हारन टोला निवासी महिला का निकाह निशातगंज निवासी मो. सलमान अहमद से हुआ था। ससुराल पहुंचने के साथ ही महिला को कम दहेज लाने का आरोप मढ़ कर प्रताड़ित किया जाने लगा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने 11 जून 2023 को पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर कराई थी। इस बीच सलमान ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। वहीं, दर्ज कराए गए मुकदमे में जनवरी 2024 में मीडिशन हुआ। जिसके तहत महिला को पति के साथ वक्त गुजार कर समझौता करने के लिए कहा गया।
पीड़िता के मुताबिक साथ रहने के दौरान भी उसे प्रताड़ित किया गया। महिला के खिलाफ ससुराल वालों ने सलमान को भड़काते हुए हलाला करने का दबाव बनाया। जिसके लिए पीड़िता तैयार नहीं हुई। ऐसे में आरोपी ने पत्नी को घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
You Might Also Like
UP में 12 लोगों ने छोड़ा इस्लाम, लौटे हिंदू धर्म में; जलालुद्दीन पर धर्मांतरण का आरोप
लखनऊ यूपी की राजधानी में कई तरह का प्रलोभन, लालच और डर दिखाकर हिंदू से मुस्लिम बने 12 लोगों की...
उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भयानक सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार 5 की मौत
हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में...
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 111Km कांवड़ मार्ग, यूपी रोजगार मिशन और JPNIC एलडीए को सौंपा
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों...
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पंडित जी वैष्णो ढाबा के संचालक सनव्वर , बेटा आदिल, जुबैर और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मुजफ्फरनगर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित ‘पंडित जी शुद्ध वैष्णो भोजनालय’ (ढाबा) पर धार्मिक पहचान के नाम पर कथित अपमानजनक व्यवहार...