मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टियां आती-जाती रहेंगी, चुनाव आते-जाते रहेंगे पर मोदी आए तो संविधान और लोकतंत्र को ही खतरा

मुजफ्फरपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टियां आती-जाती रहेंगी, चुनाव आते-जाते रहेंगे, पर याद रखिए मोदी आए तो देश के संविधान और लोकतंत्र को ही खतरा है। भाजपा और आरएसएस देश के संविधान और लोकतंत्र को मिटाने निकले हैं। वे बोचहां के सर्फुद्दीनपुर हाईस्कूल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी पार्टी के कैंडिडेट का नाम ही भूल गए। मंच पर उन्होंने अजय निषाद से उनका नाम पूछा तब उनके पक्ष में वोटिंग की अपील की। मुजफ्फरपुपर में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अब पार्टी नहीं, मोदी की पार्टी बन गई है। मोदी में ‘मैं’ का अहंकार ही भाजपा को इस चुनाव में ले डूबेगा। कहा कि मोदी जिस राम मंदिर को बनाने का दंभ भरते हैं, वह देश की जनता के पैसे से बना है। आज वे राम का नाम कम लेते हैं। सुबह जागने से रात में सोने तक वे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुझे भी कोसते रहते हैं। कहा कि अगर फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बन गई तो देश में लोकतंत्र और संविधान का खात्मा हो जाएगा। यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी लगातार झूठ पर झूठ बोलते रहते हैं।
खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गरीबों के लिए काम नहीं करती बल्कि अंबानी और अडानी के उन्नति के लिए काम करती है। आज गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जनता की जान ले रही है। लेकिन पीएम हमेशा हिंदू-मुस्लिम और मंदिर मस्जिद की बातों में लोगों को उलझाए रखते हैं ताकि जनता उनसे सवाल नहीं पूछे। दूसरी और मुझे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव को कोसते रहते हैं। इससे देश की जनता का क्या भला होगा?
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने पांच वायदे किए थे। कहा था कि देश का कालाधन विदेश से लाकर सभी के खाते में 15-15 लाख दूंगा। हर साल दो करोड़ नौकरियां दूंगा। अब जब वे वोट मांगने आए तो आप 15 लाख रुपये और 20 करोड़ नौकरी मांग लेना।
You Might Also Like
डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से यूएस डॉलर में लगातार गिरावट
वाशिंगटन दुनिया की सबसे शक्तिशाली करेंसी यूएस डॉलर जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से...
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पंडित जी वैष्णो ढाबा के संचालक सनव्वर , बेटा आदिल, जुबैर और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मुजफ्फरनगर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित ‘पंडित जी शुद्ध वैष्णो भोजनालय’ (ढाबा) पर धार्मिक पहचान के नाम पर कथित अपमानजनक व्यवहार...
PM मोदी घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए गए, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
अक्करा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर...
राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राज्य की आर्थिक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली वित्त...