उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास संभव हुआ
अल्मोड़ा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के द्वारहाट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मैं अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर हमारे प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए समर्थन मांगने आया हूं। आपका एक-एक वोट हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार जीत के लिए जाएगा। इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तेजी से सबको आगे बढ़ाने का काम किया है, वो किसी से छिपा नहीं है। आज भारत की वैश्विक स्तर पर जो पहचान बनी है, वो प्रधानमंत्री मोदी के कामों के कारण है।
उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का प्रणाम लेकर अल्मोड़ा आया हूं। मैंने मां दूनागिरि की पावन स्थली, विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को अपने आंचल में समेटे द्वारहाट में रोड शो किया। आज मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास संभव हुआ है। हमारे धार्मिक स्थलों को नई पहचान देने और प्रदेश के आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्रों के विकास में डबल इंजन सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है।
You Might Also Like
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 का राशिफल
मेष राशि- आज मेष राशि वालों को कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नई प्रॉपर्टी...
मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, खरगोन में चल रही थी नशे की खेती, 620 पौधे जब्त
खरगोन आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की...
महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं
मुंबई महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा महा...
हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, छह बार के विधायक अजय सिंह यादव ने छोड़ी पार्टी
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू...