कांकेर : ‘आप’ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी अब बीजेपी में, समर्थकों के साथ ली सदस्यता
कांकेर.
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी बस्तर संभाग में लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। बस्तर में तेजी से मजबूत हो रही है। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज मंगलवार को बीजेपी का दामन थामा। कांकेर में सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन रैली में सीएम साय ने हुपेंडी को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को नाग को प्रचंड मतों से जीत दिलाने का संकल्प भी लिया। पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में कोमल हूपेंडी आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से चुनाव लड़े थे और 15 हजार 255 वोट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने आप से इस्तीफा दे दिया था। इसके पूर्व विधानसभा चुनाव 2018 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था। उस समय उनकी और आप के कई प्रत्याशियों की हार हुई थी। सबकी जमानत तक जब्त हो गई थी।
You Might Also Like
धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, इलाके में पसरा मातम
धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना...
लेजेन्ड 90 की आयोजक समिति ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता में किया आंमत्रित
रायपुर लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग दिनांक 06 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट...
लेजेन्ड 90 की आयोजक समिति ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता में आंमत्रित किया
रायपुर लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग दिनांक 06 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट...
रायगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की
रायगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ नगर निगम में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महापौर प्रत्याशी चाय...